लुटेरी दुल्हन चोरी कर चंपत, FB पर हुआ प्यार फिर शादी, जानें पूरा मामला

ऊधमसिंह नगर. जिसके साथ शादी की. घर बसाकर जीवन संवारने के सपने देखे, वही चूना लगाकर चलती बनी. कोर्ट के आदेश के बाद बाजपुर पुलिस ने एक ऐसा ही अनोखा केस दर्ज किया है. इसमें शादी करने के बाद एक दुल्हन घर से 50 हजार की नगदी व 4 तोला सोना लेकर भाग निकली थी. पीड़ित सुखविन्दर सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि पंजाब कर रहने वाली गुरिन्दर कौर से करीब 2 वर्ष पूर्व उनकी फेसबुक पर मुलाकात हुई थी. उनमें चैटिंग और फिर बातों के बाद मुलाकात होने लगी जो प्यार में बदल गई. आपसी रजामंदी के पश्चात गुरिन्दर कौर उनके ग्राम हुलसनगंज में आ गई. इसके बाद सिक्ख रीति रिवाज के अनुसार 21 नवम्बर 2020 को दोनों ने गुरुद्वारा कामेटी बहादुरगंज बाजपुर में विवाह कर लिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





