भारत

चुनौतियां बेशुमार, पर नहीं थमने दी विकास की रफ्तार

Shantanu Roy
28 Oct 2026 10:51 PM IST
चुनौतियां बेशुमार, पर नहीं थमने दी विकास की रफ्तार
x
Kullu. कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन समारोह में ऐतिहासिक लाल चंद्र प्रार्थी कलाकेंद्र के मंच से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार और प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने आर्थिक संकट और प्राकृतिक आपदा की चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन वर्तमान सरकार इन परिस्थितियों के बावजूद विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने आपदा प्रभावित प्रदेश को 1500 करोड़ रुपए देने की घोषणा ट्वीट के माध्यम से की थी, लेकिन यह राशि अभी तक नहीं मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को आपदा से उबारने के लिए सरकार ने अपने स्तर पर प्रयास किए। आपदा प्रभावित परिवारों को घर बनाने के लिए दी जाने वाली
आर्थिक सहायता
पहले सात लाख रुपए और फिर बढ़ाकर आठ लाख रुपए की गई। उन्होंने कहा कि सरकार उन रास्तों से संसाधन जुटा रही है, जहां भ्रष्टाचार के दरवाजे बंद किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से 2022 तक प्रदेश में रही भाजपा सरकार ने कुल्लू के विकास के लिए अपेक्षित काम नहीं किए। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वह सत्ता के सुख के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से मुख्यमंत्री बने हैं। भाजपा का मुकाबला केवल भाषणों से नहीं, बल्कि आम जनता के हित में किए जा रहे कार्यों से किया जा सकता है।
Next Story