भारत

पुलिस को चुनौती: कुख्यात अपराधी ने राइफल से काटा केक, देखें वायरल वीडियो

jantaserishta.com
2 Oct 2021 12:09 PM IST
पुलिस को चुनौती: कुख्यात अपराधी ने राइफल से काटा केक, देखें वायरल वीडियो
x

मध्य प्रदेश के देवास से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुख्यात अपराधी और स्मगलर बाबू उर्फ जयगुरुदेव अपने जन्मदिन पर इंस्पेक्टर की राइफल से केक काटता नजर आ रहा है। इंस्पेक्टर का नाम नागेंद्र सिंह ठाकुर बताया जा रहा है। इसके अलावा वीडियो में देवास जिले के कई अन्य पुलिस अधिकारी भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 20 जून 2020 का बताया जा रहा है, जो कल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

बताया जा रहा है कि बाबू सिंधी का जन्मदिन उसके फार्महाउस पर मनाया जा रहा है। फ्री प्रेस जॉर्नल ने इस वीडियो को ट्वीट किया है। वहीं कॉट ऑन कैमरा नाम के एक यू-ट्यूब चैनल पर भी यह वीडियो चल रहा है। इसके मुताबिक वीडियो में दिखने वाला दूसरा पुलिस कांस्टेबल पंकज कुमावत है। बताया जाता है कि इंस्पेक्टर नागेंद्र सिंह और कांस्टेबल पंकज नीमच सिटी पुलिस थाने में लंबे समय से जमे हुए हैं। सूत्रों का दावा है कि दोनों के स्मगलर बाबू से खास नजदीकी है। इन दोनों ने बाबू के खिलाफ कभी कोई कार्रवाई नहीं की है। खबर में यह भी बताया गया है कि इंस्पेक्टर ठाकुर और कांस्टेबल पंकज बाबू के स्मगलिंग के धंधे में पार्टनर हैं।
पुलिस विभाग की हो रही है किरकिरी
सेंट्रल नार्कोटिक्स ब्यूरो की टीम ने 26 अगस्त को बाबू सिंधी पर कार्रवाई की थी। इसके बाद से ही कांस्टेबल पंकज का कुछ अता-पता नहीं था। इसके बाद देवास एसपी ने कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया। अब बाबू के जन्मदिन पर पुलिसवालों की मौजूदगी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है। साथ ही पुलिसवालों की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। इससे पहले भी नीमच की कनावटी जेल में बाबू सिंधी को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने की खबरें आती रही हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story