भारत

Chaitra Navratri : मंदिरों में भक्तों की भीड़, मां दुर्गा की आराधना में लीन श्रद्धालु

Uma Verma
30 March 2025 11:05 AM IST
Chaitra Navratri : मंदिरों में भक्तों की भीड़, मां दुर्गा की आराधना में लीन श्रद्धालु
x

चैत्र नवरात्रि | चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ देशभर के दुर्गा मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं और भक्ति में लीन होकर देवी दुर्गा की आराधना कर रहे हैं।

सुबह से ही मंदिरों में घंटे-घड़ियालों की गूंज और मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कई जगहों पर विशेष पूजा-अर्चना, हवन और कन्या पूजन का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु व्रत रखकर देवी दुर्गा के नौ रूपों की विधिपूर्वक पूजा कर रहे हैं।

अयोध्या, काशी, मथुरा, उज्जैन, मैहर, वैष्णो देवी और ज्वाला देवी मंदिर सहित प्रमुख शक्तिपीठों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

मंदिरों में फूलों से भव्य सजावट की गई है और देवी दुर्गा का आकर्षक श्रृंगार भक्तों को भाव-विभोर कर रहा है। हर कोई माता रानी की कृपा पाने के लिए भक्ति और आस्था में लीन नजर आ रहा है।

Next Story