भारत

अध्यक्ष को गोली मारी, बेखौफ अपराधियों के कारण फैली दहशत

jantaserishta.com
21 Aug 2023 11:49 AM IST
अध्यक्ष को गोली मारी, बेखौफ अपराधियों के कारण फैली दहशत
x
हाजीपुर: बिहार में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष सत्ता पक्ष पर हमलावर है। इस बीच, वैशाली के करताहा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) अध्यक्ष को गोली मार दी। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, घटारो दक्षिणी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष ललन सिंह अन्य दिनों की भांति सुबह घर से टहलने निकले थे, तभी एक बाइक पर सवार होकर आए तीन अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद अपराधी बाइक से ही फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर दौड़े लोग आनन फानन में सिंह को घायल अवस्था में अस्पताल ले गए, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है।
सिंह पूर्व मुखिया भी बताए जा रहे हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर-लालगंज मार्ग को घटारो के पास अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर जाम कर दिया। पुलिस द्वारा आश्वासन मिलने के बाद लोग सड़क से हटे।
हाजीपुर के पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story