भारत

OMG चेन स्नैचिंग: महिला को उलझाया, किराए के लिए कमरा पूछा, फिर...

jantaserishta.com
16 Jan 2025 4:22 PM IST
OMG चेन स्नैचिंग: महिला को उलझाया, किराए के लिए कमरा पूछा, फिर...
x

सांकेतिक तस्वीर

धक्का देकर जमीन पर गिराया.
ढेंकनाल: राह चलते या संकरी गलियों में चेन स्नैचिंग के तमाम मामले आए दिन सामने आते हैं कई बार दुपहिया पर सवार व्यक्ति की चेन स्नैचिंग की कोशिश में बड़ी दुर्घटनाएं भी हुई हैं. लेकिन हाल में ओडिशा के ढेंकनाल जिले में लूट की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. यहां दो बदमाशों ने एक महिला के घर में जबरन घुसकर उसकी सोने की चेन छीन ली. वे किराए के लिए कमरा ढूंढने के नाम पर आए थे और महिला को बातों में उलझा रहे थे.
पुलिस ने बताया कि- पीड़िता बिद्युतलता अपने घर के गेट के पास खड़ी थी तभी दो युवक मोटरसाइकिल पर आए. शुरुआत में, उन्होंने उससे पूछा कि क्या आपके पास या आस पास कहीं किराए पर देने के लिए कमरा है? इसपर बिद्युतलता ने कहा कि उनके पास तो नहीं है और किसी का उन्हें नहीं मालूम. तभी लुटेरों ने ऐसे किसी मकान की पूछताछ के लिए उनसे उनका मोबाइल नंबर मांगा. यहां महिला को संदेह हो गया और वे नंबर देने से मना करते हुए घर का गेट बंद करके अंदर जाने लगीं.
पुलिस ने आगे बताया - महिला को अंदर जाता देखते ही लुटेरों में से एक ने जबरदस्ती गेट खोलने की कोशिश की. जब बिद्युतलता ने विरोध किया तो हमलावर ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया. जैसे ही वह गिरी, लुटेरे ने उनकी सोने की चेन छीन ली और दोनों हमलावर अपनी मोटरसाइकिल पर मौके से भाग गए .
पूरी डकैती बिद्युतलता के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. घटना के बाद, ढेंकनाल टाउन पुलिस स्टेशन की एक टीम तुरंत स्थान पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिल गई है, जिससे आरोपियों की पहचान में मदद मिलने की उम्मीद है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story