
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
कुछ बदमाशों ने उस पर सब्जी फेंक दी. युवक जैसे ही सब्जी को साफ करने लगा तो बदमाश उसके गले से चेन और सोने का लॉकेट खींचकर भाग गए.
नई दिल्ली: दिवाली के मौके पर रेलवे स्टेशनों पर लोगों की बेशुमार भीड़ उमड़ रही है. इसी भीड़ में चेन स्नेचिंग जैसी घटनाएं भी हो रही हैं. उत्तर प्रदेश के झांसी स्टेशन पर मध्य प्रदेश का युवक चेन स्नेचिंग का शिकार हो गया.
युवक जबलपुर जाने के लिए झांसी रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर लाइन में लगा था. उसी दौरान कुछ बदमाशों ने उस पर सब्जी फेंक दी. युवक जैसे ही सब्जी को साफ करने लगा तो बदमाश उसके गले से चेन और सोने का लॉकेट खींचकर भाग गए.
पीड़ित युवक अखिलेश मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ का रहने वाला है. वह झांसी से जबलपुर जा रहा था. अखिलेश ने बताया कि घटना उस समय की है, जब वह झांसी स्टेशन पर टिकट लेने के लिए लाइन में लगा था. उसी दौरान कुछ लोग आए और उसके ऊपर सब्जी फेंक दी. सब्जी आंखों में भी पड़ गई. वह जैसे ही आंखें साफ करने लगा तो बदमाश गले से चांदी की चेन और सोने का लॉकेट खींच ले गए.
पीड़ित का कहना है कि इस घटना के बाद जानकारी तुरंत प्रशासन को दी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली. इसी बीच जबलपुर की ट्रेन आ गई, जिसमें वह चढ़ गया. ट्रेन में उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी.
वहीं बिना टिकट ट्रेन में सवार होने पर टीटी ने युवक को जुर्माना भरने को कहा. पीड़ित अखिलेश का कहना है कि वह जुर्माना भरने को तैयार भी हो गया, इसके बाद भी टीटी और पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की.
वहीं इस मामले में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों का कहना था कि अगर वह ट्रेन में नहीं चढ़ता और तुरंत शिकायत करता तो पुलिस उसकी मदद कर पाती. इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे लोगों ने कहा कि त्योहार के चलते हर जगह आने-जाने वालों की भीड़ उमड़ रही है. ऐसे में बेहद सतर्क रहने की जरूरत है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





