भारत

गोमती नगर में चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Shantanu Roy
4 Jun 2023 5:19 PM GMT
गोमती नगर में चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
x
जांच में जुटी पुलिस
लखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर में एक बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग हुई। पूरी घटना CCTV में कैद हुई है। जिसमें एक सुनसान गली से गुजर रही महिला से एक युवक चेन छीनता है और फरार हो जाता है। बाइक चलाने वाला हेलमेट पहने था। जबकि पीछे बैठे लड़के ने चेहरा नहीं ढका था। इसी लड़के ने वारदात को अंजाम दिया। ऐसे में पुलिस हुलिए की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है। जिस बाइक से बदमाश भागे, उस पर नंबर प्लेट नहीं थी। शुक्रवार को यह घटना गोमतीनगर विस्तार की कॉलोनी कौशलपुरी की है। CCTV रविवार को सामने आया है।
2 मिनट 2 सेकंड की CCTV फुटेज में दिख रहा है कि बाइक पर दो लड़के आते हैं। पहले दोनों दूसरे रास्ते पर चले जाते है। फिर तुरंत वहां से लौट आते हैं। लेकिन इतने ही देर में उन्होंने महिला की सेंधमारी कर ली थी। इस बार बाइक पर पीछे बैठा युवक पैदल ही गली नंबर 8 में आता है। तभी सुनसान गली में एक बुजुर्ग महिला नजर आती हैं। उनके बगल से एक लड़का गुजरता है। लेकिन वह कुछ ही कदम आगे बढ़ने के बाद फिर महिला की तरफ मुड़ता है और उनके गेल से चेन छीन लेता है। इसी बीच उसके बगल में बाइक सवार भी आ जाता है और वह बाइक पर बैठकर फरार हो जाता है। बुजुर्ग महिला जानकी देवी के बेटे राजेंद्र के मुताबिक, वो शुक्रवार की शाम को टहलने निकली थीं। CCTV में दिख रहे लड़कों को पहले इस एरिया में नहीं देखा गया है। इंस्पेक्टर विनय चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता के बेटे की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
Tagsगोमती नगर क्राइमचेन स्नेचिंगबाइक सवारgomti nagar crimechain snatchingbike riderउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story