
x
VIDIO
Uttar Pradesh. उत्तर प्रदेश। बलिया शहर के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के महावीर नगर इलाके में सोमवार सुबह दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा से उतरते ही एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना सुबह करीब 7:45 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पिंडहरा (बांसडीह) निवासी सुरेश शुक्ला अपनी बेटी बबीता तिवारी के साथ गांव से महावीर नगर स्थित किराए के मकान पर लौट रहे थे।
#ballia
— राजू गुप्ता (@8E31kYZlXjGW2Oy) September 21, 2026
दिनदहाड़े बड़ी वारदात: बलिया के महावीर नगर में ई-रिक्शा से उतरते ही महिला से चेन स्नेचिंग, बदमाशों की तस्वीरें CCTV में कैद।
बलिया: नगर के बांसडीह रोड थाना अंतर्गत महावीर नगर में सोमवार सुबह करीब 7:45 बजे बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया।… pic.twitter.com/pdBKK2lUj1
बताया गया कि जैसे ही दोनों घर के पास ई-रिक्शा से उतरे, पहले से घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक पर सवार बदमाशों ने अचानक महिला के गले से सोने की चेन खींची और तेजी से फरार हो गए। दिनदहाड़े और भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वारदात इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात की पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
स्थानीय लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सघन आबादी वाले क्षेत्र में इस तरह की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि बदमाशों के आने और भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस चेन स्नेचिंग की इस घटना में शामिल बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Next Story





