भारत

चेन स्नेचर्स को दबोचा गया, ऐसे मिली सफलता

jantaserishta.com
23 Aug 2022 3:08 PM IST
चेन स्नेचर्स को दबोचा गया, ऐसे मिली सफलता
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पुलिस ने पहले 214 सीसीटीवी कैमरे खंगाले. इसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए बाकयदा डिलीवरी बॉय बनकर पीछा किया.

मुंबई: मुंबई में पिछले कई दिनों से दो चेन स्नेचरों ने आतंक मचा रखा था. लेकिन पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल ये चेन स्नेचर उन लोगों को अपना निशाना बनाते थे जो कि मॉर्निंग वॉक पर जाते थे. इन चेन स्नेचरों को पुलिस ने एकदम फिल्मी अंदाज में पकड़ा है. पुलिस ने पहले 214 सीसीटीवी कैमरे खंगाले. इसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए बाकयदा डिलीवरी बॉय बनकर पीछा किया.

एजेंसी के मुताबिक कस्तूरबा मार्ग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दो चेन स्नेचरों को गिरफ्तार किया गया है. इनकी पहचान फिरोज नासिर शेख और जफर यूनुस जफरी उर्फ जफर चव्हाण के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों शातिरों को ठाणे के अंबीवली से गिरफ्तार किया. दोनों के पास एक महंगी बाइक बरामद की गई है.
पुलिस के मुताबिक जुलाई और अगस्त में कस्तूरबा मार्ग थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की लगातार कई घटनाएं हुईं. शातिरों के खिलाफ विभिन्न थानों में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो रिक्शा में आरोपी का पीछा किया. इतना ही नहीं, आरोपियों को वारदात के दौरान पकड़ लिया. पुलिस ने इन शातिरों को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई और आसपास के इलाकों में 214 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले.
पुलिस ने बताया कि एक कारोबारी जयंत रसाने ने शिकायत दी थी कि जब वह मॉर्निंग वॉक करने के लिए आए थे, तो बोरीवली नेशनल पार्क के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी सोने की चेन छीन ली थी. स्नेचिंग की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई. जांच के दौरान हर कड़ी को एक-दूसरे से जोड़ा तो केस सुलझता गया. इन दौरान दोनों शातिर बदमाश एक बाइक पर दिखाई दिए.
पुलिस के मुताबिक पुलिस ने शेख को तब गिरफ्तार किया जब वह अपनी बाइक उठाने के लिए आ रहा था. इसके बाद उससे पूछताछ की गई. शेख की निशानदेही पर दूसरे आरोपी चव्हाण को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने कहा कि दोनों शातिर बदमाशों पर डकैती और अन्य अपराधों का आरोप है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story