भारत

चेन स्नैचर का बड़ा कारनामा, दंग रह गए सब

jantaserishta.com
25 Jun 2023 8:01 AM IST
चेन स्नैचर का बड़ा कारनामा, दंग रह गए सब
x

DEMO PIC 

बालियां निगल लीं,
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली में एक चेन स्नैचर ने एक महिला की बालियां खींच ली। महिला ने आरोपी स्नैचर को पकड़ लिया। लेकिन, आरोपी ने अपराध छुपाने के लिए चोरी के आभूषण को निगल लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना ब्रह्मपुरी इलाके में गुरुवार रात करीब 10 बजे घटी। अधिकारी ने कहा कि पुराने मुस्तफाबाद निवासी आरोपी नासिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बालियां बरामद करने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, ब्रह्मपुरी की रहने वाली फूलन देवी घर लौट रही थीं, तभी बाइक सवार एक अज्ञात व्यक्ति पीछे से उनके पास आया। अचानक उसने महिला के कानों से लगभग चार ग्राम वजन की सोने की बालियां खींच लीं। इस दौरान फूलन देवी ने बहादुरी दिखाते हुए उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस बीच आरोपी नासिर ने महिला का पर्स भी छीन लिया। लेकिन, महिला ने कुछ लोगों की मदद से आरोपी को बाइक से नीचे खींच लिया। हालांकि, नासिर ने चोरी की सोने की बालियां निगल लीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story