
x
DEMO PIC
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली की एक अदालत से तिहाड़ जेल ले जाते वक्त एक चेन स्नैचर पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना सोमवार को हुई। आरोपी की पहचान करन (19) के रूप में हुई है जो झुग्गी बस्ती मुंशी राम बाग में रहता था। उसे रंजीत नगर थाने में दर्ज झपटमारी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, उसे रंगे हाथों पकड़ा गया। उसे सोमवार को एक अदालत में पेश किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जब उसे तिहाड़ जेल ले जाया जा रहा था, तब वह हिरासत से फरार हो गया।
अधिकारी ने कहा, भारतीय दंड संहिता की धारा 223 और 224 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





