भारत

बैंक मैनेजर की पत्नी से चेन की लूट, बदमाश ने जमीन पर गिराया, देखें लाइव वीडियो

jantaserishta.com
23 March 2022 8:41 AM IST
बैंक मैनेजर की पत्नी से चेन की लूट, बदमाश ने जमीन पर गिराया, देखें लाइव वीडियो
x
कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए।

मेरठ: नौचंदी थाने की सेंट्रल मार्केट चौकी के बराबर में बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर बैंक मैनेजर की पत्नी से चेन लूट ली। कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए।

शास्त्रीनगर डी- ब्लॉक निवासी सपन वर्मा यूनियन बैंक की कुटी चौराहा स्थित ब्रांच में मैनेजर है। सपन वर्मा की पत्नी खुशी वर्मा अपने बच्चे के साथ शाम के समय पार्क से घर आ रहीं थी। जब वह सेंट्रल मार्केट चौकी के पास पहुंची तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और पिस्टल दिखाकर उनके गले में पड़ी चेन लूट ली। मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना पुलिस ने बताया कि वारदात की सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है। जिसके आधार पर लुटेरों की पहचान की जा रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story