
x
पांचों अपराधियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया
Jharkhand झारखंड। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा (बड़ाजामदा ओपी) थाना क्षेत्र में स्थित एक घर में हुई भीषण डकैती का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में संजीव मिश्रा, राजकुमार बैश्रों, पिंटू कुमार बारीक, दीपक महतो और रामाशंकर गुप्ता शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 20 हजार रुपए नकद, दो कारें, एक पिस्टल, सात मोबाइल फोन और एक चाइनीज सीढ़ी बरामद की है।
चाईबासा के एसडीपीओ अजय केरकट्टा ने गुरुवार को बताया कि 14 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे बड़ाजामदा निवासी अनिल चौरसिया के घर पर फुटबॉल मैदान के पास हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर डकैती की थी। अपराधियों ने घर से करीब ढाई लाख रुपए नकद, सोने की चेन और ब्रेसलेट लूट लिए थे। इस घटना को लेकर गुवा (बड़ाजामदा ओपी) थाना में कांड संख्या 45/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
डकैतों को पकड़ने के लिए चाईबासा के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देश पर एसडीपीओ अजय केरकट्टा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और गोपनीय सूचना के आधार पर छापामारी कर पांचों अपराधियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से डकैती की रकम में से 20 हजार रुपए नकद, एक बलेनो कार, एक स्विफ्ट कार, एक देशी पिस्टल, सात मोबाइल फोन और एक चाइनीज सीढ़ी जब्त की गई।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस डकैती का मास्टरमाइंड जमशेदपुर निवासी संजीव मिश्रा है, जो पहले भी कई गंभीर आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उसने ही गैंग बनाकर वारदात की योजना तैयार की और पूरी रेकी की थी। मिश्रा के खिलाफ जमशेदपुर के विभिन्न थानों में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में और भी कई वारदातों के खुलासे की संभावना है।
Tagsझारखंडपश्चिमी सिंहभूमगुवा थानाबड़ाजामदाडकैतीगिरफ्तार अपराधीसंजीव मिश्राराजकुमार बैश्रोंपिंटू कुमार बारीकदीपक महतोरामाशंकर गुप्तानकद जब्तपिस्टलमोबाइल फोनकार बरामदचाइनीज सीढ़ीपुलिस छापेमारीमास्टरमाइंडआपराधिक मामलेवारदात की योजनापुलिस जांचचाईबासा एसडीपीओफुटबॉल मैदानचोरी की रकमचोरी का खुलासातकनीकी जांचसीसीटीवी फुटेजजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





