CGST के अधीक्षक और इंस्पेक्टर रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार, ये है आरोप

अंडमान निकोबार: सीजीएसटी में तैनात दो अधिकारियों की पोस्टिंग भले ही कालापानी कहे जाने वाले अंडमान निकोबार में थी लेकिन वहां भी वे रिश्वत लेने से बाज नहीं आए और सीबीआई की शिकंजे में कस गए. केंद्रीय जांच ब्यूरो ने अंडमान निकोबार में तैनात सीजीएसटी के अधीक्षक और इंस्पेक्टर को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है. इन लोगों को रंगे हाथ ₹5000 लेते पकड़ा गया जबकि बरामदगी नौ लाख रुपए से ज्यादा की हुई. दोनों अधिकारी अब जेल की सलाखों के पीछे है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





