छत्तीसगढ़

CG NEWS: रांग साइड में दौड़ाई बाइक, हुई चूक और गई जान

Nil dhankar
7 Oct 2024 7:14 AM IST
CG NEWS: रांग साइड में दौड़ाई बाइक, हुई चूक और गई जान
x
छग

कोरबा। देर रात डुमरकछार और माखनपुर के बीच कोसाबाड़ी के पास दो बाइको में टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी की स्थल पर ही दो लोगों मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए बिलासपुर के अस्पताल में दाखिल किया गया है।

ग्राम डुमरकछार निवासी राजू सिंह मरकाम अपने दो अन्य मित्र के साथ बाइक में सवार होकर रांग साइड (गलत तरफ) से माखनपुर की ओर जा रहा था, तभी कटघोरा की ओर से बाइक में बिलासपुर जा रहे डबरीपारा सिम्स के पीछे बिलासपुर निवासी दिनेश कुमार यादव 35 वर्ष व साथी संतोष यादव के साथ उनकी टक्कर हो गई।

घटना में दिनेश कुमार यादव की स्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि दुर्घटना के बाद स्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने सभी घायलों को उपचार के लिए पाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डाक्टरों ने राजू सिंह मरकाम को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। शेष तीन लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।


Next Story