भारत

सीईओ रितु महेश्वरी ने कर्मचारियों को दिया होली का तोहफा, बढ़ाई सैलरी

Admin Delhi 1
23 Feb 2023 3:29 PM GMT
सीईओ रितु महेश्वरी ने कर्मचारियों को दिया होली का तोहफा, बढ़ाई सैलरी
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: ग्रेटर नोएडा अथाॅरिटी में प्लेसमेंट, आउटसेर्सिग, ठेकेदार और कंटीजैंसी के माध्यम से काम करने वाले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। ग्रेटर नोएडा अथाॅरिटी की सीईओ रितु महेश्वरी ने इन सैकड़ों कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाकर होली का तोहफा दिया है। सैलरी बढाने की मांग अथाॅरिटी के यह सभी कर्मचारी लंबे समय से करते आ रहे थे। अथाॅरिटी में कर्मचारियों की आवाज बुलंद करने वाले सोनू भडाना ने सीईओ से सैलरी बढाने की मांग की थी। बढ़ी हुई सैलरी जनवरी 2023 से मानी जाएगी।

प्रबंधक, नियोजन, प्रबंधक प्राॅजेक्ट, वैज्ञानिक, प्रर्यावरण अभियंता को पहले सैलरी प्रति माह 39,933 रुपए मिलती थी। अब इनकी सैलरी बढ़कर 43,932 तक हो गई है।

मैनेजमेंट टेनी, प्रबंधक-2 की सैलरी 30,793 रुपए से बढ़कर 33,872 रुपए हो गई है।

सेनेटरी इन्सपेक्टर, सहायक प्रबंधक, सहायक विधि अधिकारी और टेनिक्ल सुपरवाईजर की पहले सैलरी 29,431 रुपए थी। जो अब बढ़कर 32,374 रुपए हो गई है।

वैयक्ति सहायक लेखाकार ग्रेड-2 सहायक गेड-2 की सैलरी पहले 21,463 रुपए मिलती थी, जैसे अब बढकर 24,682 कर दिया गया है।

डाफटमैन ग्रेड-2 को पहले सैलरी 21,085 रुपए मिलती थी, जो अब बढकर 24,248 हो गई है।

प्रयोगशाला सहायक, सुपरवाईजर, वाटर टेस्टर, प्लांबर, कारपेेंटर, वाहन चालक फील्ड अटेडेंट, लैब अस्सिटेंट,पेंटर, मैकेनिक, सुरक्षकर्मी, इलेक्टीशियन, डीजी सेटऑपरेटर, लाईमैन, सहायक फीडर केयर टेकर, टेलीफोन टेक्निशियन की सैलरी पहले 20,301 रुपए थी। अब 23,346 हो गई है।

पत्रवाहक, प्रटि आपरेटर, संग्रहकर्ता, हैल्पर, सफाई कर्मचारी, सहायक पंप आपरेटर समेत अन्य चर्तुथ कर्मचारियों को पहले सैलरी 17,170 मिलती थी, जैसे 20,604 रुपए कर दिया गया है।

ग्रेटर नोएडा अथाॅरिटी में कार्यरत सभी अस्थाई कर्मचारियों ने सैलरी बढ़ाए जाने पर ग्रेटर नोएडा अथाॅरिटी की सीईओ रितु महेश्वरी का आभार जताया है। कर्मचारियों का कहना है कि सीईओ ने सैलरी बढ़ाकर होली पर तोहफा दिया है। कर्मचारी भी मन लगाकर अथाॅरिटी के विकास कार्याें के लिए काम में जुटेंगे।

Next Story