भारत

रिपल्बिक TV का सीईओ गिरफ्तार...TRP Scam मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने की बड़ी कार्रवाई

Admin2
13 Dec 2020 5:47 AM GMT
रिपल्बिक TV का सीईओ गिरफ्तार...TRP Scam मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने की बड़ी कार्रवाई
x

मुंबई क्राइम ब्रांच ने टेलीविजन रेटिंग पॉइंट स्कैम केस में रिपल्बिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी को गिरफ्तार कर लिया है। विकास को रविवार को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। वह अभी तक इस केस में गिरफ्तार होने वाले 13वें व्यक्ति हैं।

रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी ने गिरफ्तारी को अवैध करार देते हुए मुंबई पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अर्णब ने कहा कि जब यह मामला TRAI के तहत आता है तो फिर मुंबई पुलिस हमारे सीईओ को कैसे गिरफ्तार कर सकती है। टीआरपी स्कैम में मुंबई पुलिस की जांच रोकने के लिए हाई कोर्ट में अर्जी लगा चुके अर्णब ने सुप्रीम कोर्ट से संज्ञान लेने की अपील की है। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने अक्टूबर में टीआरपी रेटिंग के फर्जीवाड़े में रिपब्लिक टीवी और दो अन्य क्षेत्रीय चैनलों के शामिल होने का आरोप लगाया था।


Next Story