भारत

बंद पड़ी एयरलाइन के CEO ने दिया इस्तीफा

Nilmani Pal
29 April 2023 6:17 AM IST
बंद पड़ी एयरलाइन के CEO ने दिया इस्तीफा
x
ब्रेकिंग
दिल्ली। विमानन कंपनी जेट एयरवेज (Jet Airways) के मनोनीत मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) संजीव कपूर ने इस्तीफा दे दिया है. ये एयरलाइन फ़िलहाल बंद पड़ी है. कपूर, अप्रैल, 2022 में कंपनी में CEO के रूप में शामिल हुए थे. सूत्र ने कहा कि कपूर का जेट एयरवेज में शुक्रवार को आखिरी कार्य दिवस था. हालांकि कपूर की तरफ से इस संबंध में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है.

जेट एयरवेज ने अप्रैल 2019 में अपना परिचालन बंद कर दिया था और बाद में यह दिवालिया कार्यवाही में चली गई.

Next Story