खेलों के विकास के लिए केंद्र, राज्य और कॉर्पोरेट घराने साथ आएंः अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली: खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शानदार मेजबानी कर मध्य प्रदेश ने दिखा दिया कि यहां पर खेलों की कितनी शानदार सुविधाएं हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शानदार आयोजन के लिए मध्य प्रदेश को शुभकामनाएं। मध्य प्रदेश पिछली बार 8वें नंबर पर था, इस बार तीसरे नंबर पर है। यह बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को 5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पिछले बार के यूथ गेम्स जो हरियाणा में हुए थे, उसमें 12 रिकॉर्ड टूटे थे। इस बार 12 खिलाड़ियों ने 25 नैशनल रिकॉर्ड तोड़े। अनुराग ठाकुर ने कहा कि शायद ही दुनिया के किसी देश में इतना भव्य और शानदार तरीके से यूथ गेम्स का आयोजन होता है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री ने जैवलिन थ्रो में नैशनल रिकॉर्ड बनाने के लिए दीपिका को बधाई दी। उन्होंने एल धनुष और मार्टिना देवी को नया रिकॉर्ड बनाने के लिए भी बधाई दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





