भारत
केंद्र ने रेलवे कर्मचारियों के लिए किया दीपावली बोनस का ऐलान; 2 हजार करोड़ से अधिक होंगे खर्च
jantaserishta.com
14 Oct 2026 5:02 PM IST

x
करीब 11 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को फायदा होगा.
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया। यह 78 दिनों की सैलरी के बराबर है और इससे करीब 11 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को फायदा होगा।
यह बोनस प्रदर्शन के आधार पर दिया जाएगा और इस पर 2,009.61 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सरकार की जारी बयान में कहा गया,"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए, 11,40,770 रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के पीएलबी (प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस) के भुगतान को मंजूरी दी है, जो कि 2009.61 करोड़ रुपए है।"
बयान में आगे कहा गया कि हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले पात्र रेलवे कर्मचारियों को पीएलबी का भुगतान किया जाता है। इस साल भी, लगभग 11.40 लाख नॉन-गजेटेड रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर पीएलबी की राशि का भुगतान किया जा रहा है। पीएलबी का भुगतान रेलवे कर्मचारियों को रेलवे के कामकाज में सुधार के लिए काम करने के लिए प्रेरित करने का काम करता है।
हर पात्र रेलवे कर्मचारी को 78 दिनों के लिए अधिकतम 17,951 रुपए का भुगतान किया जाएगा। यह राशि रेलवे के अलग-अलग कैटेगरी के कर्मचारियों को दी जाएगी, जिसमें ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मंत्रालय के कर्मचारी और ग्रुप 'सी' के अन्य कर्मचारी शामिल हैं।
साल 2025-26 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। रेलवे ने 167 करोड़ टन का रिकॉर्ड कार्गो लोड किया और लगभग 7.41 अरब यात्रियों को सफर कराया है। वहीं, अगस्त 2026 में भारतीय रेलवे ने माल ढुलाई में सालाना 5.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। साथ ही, इस महीने यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि हुई, जो देश भर में रेल-आधारित परिवहन की लगातार मांग को दर्शाता है। राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ने अगस्त 2026 में 13.7 करोड़ टन माल की ढुलाई की, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 13.1 करोड़ टन था। इस महीने माल ढुलाई से होने वाली आय में भी सालाना 6.27 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





