भारत
नरेंद्रनगर में 15 जुलाई को होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता
jantaserishta.com
28 Jun 2023 2:29 PM IST

x
फाइल फोटो
देहरादून: नरेंद्रनगर में 15 जुलाई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होने वाली है। जिसकी अध्यक्षता गृह मंत्री शाह करेंगे। मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारी के संबंध में मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु ने 28 जून को अहम बैठक बुलाई।
मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक उत्तराखंड के नरेंद्रनगर में आगामी 15 जुलाई को एक होटल में होगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ के सीएम व इन चारों राज्यों के दो-दो मंत्री शिरकत करेंगे। इनके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के कई अधिकारी भी शामिल होंगे।
इसकी तैयारी के संबंध में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने 28 जून को अहम बैठक बुलाई है। इस संबंध में सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने सभी सचिवों को बैठक की सूचना भेज दी है। बैठक में 17 बिंदुओं के अलावा तैयारियों के बारे में विचार-विमर्श होगा।
Tagsनरेंद्रनगरमध्य क्षेत्रीय परिषद बैठकगृहमंत्री अमित शाहअमित शाहNarendranagarCentral Zonal Council meetingHome Minister Amit ShahAmit Shah
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





