भारत
15 जुलाई को नरेंद्र नगर में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक स्थगित
jantaserishta.com
12 July 2023 3:38 PM IST

x
फाइल फोटो
देहरादून: 15 जुलाई को नरेंद्र नगर में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक स्थगित कर दी गई है। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोनल काउंसिल की होने वाली बैठक को लेकर एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि, उत्तराखंड में जिस प्रकार से मानसून कहर बरपा रहा है। उसको देखते हुए जोनल काउंसिल की बैठक को स्थगित किया गया है। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से भी इस बैठक को स्थगित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी लोगों को आपदा के समय मदद के काम में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। बता दें कि आगामी 15 जुलाई को यह बैठक नरेंद्र नगर में होनी थी। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आना था। कई राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल होने वाले थे।
Tagsमध्य क्षेत्रीय परिषद बैठकबैठक स्थगित15 जुलाईनरेंद्र नगरCentral Regional Council meetingmeeting postponedJuly 15Narendra Nagar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





