भारत

केंद्रीय मंत्रालय का बड़ा अफसर लापता, घर पर छोड़ा मोबाइल, पुलिस महकमे में हड़कंप

jantaserishta.com
11 Dec 2020 1:39 PM IST
केंद्रीय मंत्रालय का बड़ा अफसर लापता, घर पर छोड़ा मोबाइल, पुलिस महकमे में हड़कंप
x

DEMO PIC

बड़ी खबर.

सूचना एवं प्रचार निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर नलिन चौहान कल गुरुवार सुबह 11 बजे से लापता हैं. वह मोबाइल भी घर ही छोड़ गए हैं. कुछ दिन पहले वह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे.

डिप्टी डायरेक्टर नलिन चौहान पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित होने के बाद ठीक भी हो गए थे. परिवार के लोगों ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट लिखाई है. पुलिस ने इस मामले में किडनैपिंग का केस दर्ज कर लिया है.

पुलिस की ओर से अब इस अधिकारी की कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड निकलवा कर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस को नलिन के घर से थोड़ी दूरी पर उनके जाने का एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है.

हालांकि वह अपनी डायरी में यह लिखकर गए हैं कि डिस्टर्ब हूं, कहीं जा रहा हूं. ढूंढने की कोशिश न करें, वो डायरी घर से मिली है. अकाउंट से 40,45,000 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं.

किसी अस्पताल से कोई जानकारी नहीं आई है. उनकी गुमशुदगी को लेकर अस्पतालों को अपडेट कर दिया गया है. हो सकता है कि वह मर्जी से निकले हैं और वह काफी दूर निकल गए हों क्योंकि उनका अकाउंट एक्टिव है.
डिप्टी डायरेक्टर नलिन चौहान के गायब होने की घटना के 24 घंटे से ज्यादा का वक्त गुजर गया है लेकिन उनके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है. दिल्ली पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत के बाद अपहरण के रूप में केस दर्ज कर लिया गया है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story