भारत
केंद्रीय गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, IPS अधिकारियों के लिए क्यों लाया गया ऐसा नियम?
jantaserishta.com
31 Jan 2026 2:20 PM IST

x
बड़ा अपडेट.
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने IPS अधिकारियों के लिए वरिष्ठ केंद्रीय पदों पर नियुक्ति के नए नियम लागू किए हैं. इसके तहत IG जैसे पदों के लिए अब SP या DIG स्तर पर कम से कम दो साल का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का अनुभव होना अनिवार्य होगा.
अब तक SP/DIG स्तर के IPS अधिकारी बिना केंद्रीय सेवा अनुभव के सीधे सीनियर पोस्ट के लिए एलिजिबल हो सकते थे, लेकिन अब इसके लिए उन्हें पहले केंद्र में प्रतिनियुक्ति अनुभव पूरा करना होगा. केंद्रीय पुलिस संगठनों और एजेंसियों में अनुभव और क्षमता बढ़ाने के लिए इस फैसले को अहम माना जा रहा है.
गृह मंत्रालय (MHA) ने इस बदलाव की जानकारी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र के जरिए दी है. ये नियम 2011 बैच के IPS अधिकारियों और उसके बाद के बैचों पर लागू होगा. मंत्रालय के इस फैसले का मकसद केंद्र सरकार के संगठनों में SP/DIG और सीनियर लेवल के IPS अधिकारियों का अनुभव सुनिश्चित करना है. इससे केंद्रीय पुलिस और जांच एजेंसियों की लीडरशिप में सुधार होगा.
कई राज्यों से मिली रिपोर्टों के मुताबिक, SP और DIG स्तर के लिए पर्याप्त नॉमिनेशन नहीं भेजे जा रहे थे. इसकी वजह से केंद्रीय पद खाली रह गए और केंद्रीय एजेंसियों का काम प्रभावित हुआ.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





