
x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्र सरकार के बजट को जन विरोधी करार देते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआईएम) ने मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
सीपीआईएम नेताओं ने जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार के जनविरोधी बजट के खिलाफ दिल्ली प्रदेश कमेटी ने इस धरना प्रदर्शन का आयोजन किया है। इस धरने में सीपीआई (एम) के महासचिव कॉमरेड सीताराम येचुरी ने राज्य के नेतृत्व के साथ धरने को संबोधित किया।
येचूरी ने कहा कि केंद्र सरकार के बजट-2023 में न जनता को रोजगार दिया गया, न बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही गई। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि सरकारी संस्थानों को एक के बाद एक करके बेचना बंद कर दिया जाए। निजी कंपनियों और खासकर कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को केंद्र फायदा पहुंचना बंद करे। सरकार की नीतियों से जनता बेहाल हो रही हैं और कुछ चुनिंदा लोग मालामाल हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार को देश में रोजगार के अवसर देने के लिए, महंगाई पर रोक लगाने के लिए और अन्य स्मास्यों को दूर करने के लिए तत्काल सरकारी निवेश को बढ़ाना होगा।
इस प्रदर्शन के दौरान सीपीआईएम कार्यकतार्ओं द्वारा जंतर मंतर पर महंगाई पर रोक लगाओ, खाद्य दवाओं के दाम कम करने, जन विरोधी बजट लाने वाली सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
गौरतलब है कि सीपीआई (एम) की दिल्ली इकाई के साथ- साथ तेलंगाना इकाई ने भी हैदराबाद में बीजेपी सरकार के बजट के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





