भारत

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अस्पतालों को ज्यादा ऑक्सीजन देने के लिए उठाया ये कदम, गृह सचिव ने सभी राज्यों को लिखा पत्र

jantaserishta.com
19 April 2021 8:36 AM IST
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अस्पतालों को ज्यादा ऑक्सीजन देने के लिए उठाया ये कदम, गृह सचिव ने सभी राज्यों को लिखा पत्र
x

नई दिल्लीः कोरोना संक्रमितों के उपचार में ऑक्सीजन सिलेंडरों की कमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने विशेष मामलों को छोड़कर औद्योगिक कार्यों के लिये ऑक्सीजन की आपूर्ति को सीमित कर दिया है. सरकार की कोशिश है कि उद्योगों को आपूर्ति की बजाय ऑक्सीजन सिलेंडरों की सप्लाई हॉस्पिटल में किया जाए जिससे कि ज्यादा से ज्यादा मरीजों को सहायता मिल सके और उनकी जान बचाई जा सके. केंद्र सरकार का यह फैसला 22 अप्रैल से प्रभावी हो जाएगा. हालांकि नौ उद्योगों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है.

गृह सचिव ने लिखा खत
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला की ओर से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों और इस कारण उपचार के लिए आक्सीजन की मांग में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है. सरकार की ओर से गठित उच्चाधिकार प्राप्त समूह-2 ने कोरोना काल में औद्योगिक इस्तेमाल के लिए आक्सीजन आपूर्ति की समीक्षा की जिससे कि देश में आक्सीजन की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हॉस्पिटल को दिया जा सके और ज्यादा से ज्यादा लोगों की जिंदगियां बचाई जाए.
इन राज्यों में बढ़ी ऑक्सीजन की मांग
बता दें कि हाल के दिनों में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मेडिकल आक्सीजन की मांग बढ़ी है. ऐसे में सरकार की हर संभव कोशिश है कि हॉस्पिटलों की इस मांग को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द इसे पूरा किया जाए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story