BIG BREAKING: केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार को भेजा अलर्ट, धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश, हो रही ये साजिश

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को हाई अलर्ट किया है कि पंजाब में धार्मिक भावनाओं को भड़काने की नापाक योजना देश विरोधी तत्वों द्वारा की जा रही है। एजेंसियों ने सभी डेरा मुखियों के अलावा सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को यकीनी बनाने का आदेश दिया है। इस इनपुट के बाद पंजाब सरकार ने सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी है। मंदिरों से लेकर गुरुद्वारों में सीसीटीवी कैमरों को लगाने और गांव स्तर पर सरपंचों तक को आगाह करना शुरू दिया गया है कि अगर कोई शरारती तत्व गांव या धार्मिक स्थलों के आसपास दिखाई देता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





