भारत

केंद्र सरकार ने दी जानकारी, जाने भारत में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के अभी कितने केस?

jantaserishta.com
25 Jun 2021 6:11 PM IST
केंद्र सरकार ने दी जानकारी, जाने भारत में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के अभी कितने केस?
x

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की गति तो धीमी पड़ने लगी है, लेकिन नया वैरिएंट सामने आने के बाद चिंता बढ़ गई है. पिछले दिनों देश में सामने आए कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामलों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है. सरकार ने जानकारी दी है कि अब तक भारत के 18 जिलों में कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट के 50 मामले सामने आ चुके हैं.

कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के केस सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में मिले हैं. यहां पर अब तक 20 मामले मिल चुके हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 7 मरीज सामने आए हैं. पंजाब-गुजरात में 2-2, केरल में तीन, आंध्र प्रदेश में एक, तमिलनाडु में 9, ओडिशा में एक, राजस्थान में एक, जम्मू और कर्नाटक में भी एक-एक केस सामने आया है.
डेल्टा प्लस वैरिएंट की संख्या के बारे में जानकारी देते हुए एनसीडीसी के डायरेक्टर सुजीत सिंह ने कहा, ''भारत के 18 जिलों में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 50 मामले मिल चुके हैं.''
बता दें कि देश में अब तक डेल्टा प्लस वैरिएंट के दो मरीजों की जान जा चुकी है. महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट से पीड़ित 80 वर्षीय बुजुर्गा का निधन हो गया. वहीं, मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी डेल्टा प्लस वैरिएंट के चलते पिछले दिनों एक महिला की मौत हो गई थी. महिला और उसका पति, दोनों ही कोविड पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद शख्स तो पूरी तरह से ठीक हो गया था, लेकिन उसकी पत्नी की मौत हो गई. महिला के पति ने बताया था कि उसने वैक्सीन लगवाई थी, लेकिन उसकी पत्नी को टीका नहीं लगा था.
डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामलों में बढ़ोतरी होने की वजह से सरकार और एक्सपर्ट्स अलर्ट हो गए हैं. जल्द ही कोरोना वायरस की तीसरी लहर की भी आशंका जताई गई है. एक्सपर्ट्स कह चुके हैं कि कुछ हफ्तों के बाद देश में तीसरी लहर दस्तक दे सकती है.
मालूम हो कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने काफी तबाही मचाई थी. एक दिन में संख्या चार लाख से अधिक तक पहुंच गई थी, लेकिन अब यह मामले काफी कम हो गए हैं. पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 51,667 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,01,34,445 हो गई है. बीते एक दिन में महामारी की वजह से 1,329 लोगों की जान भी चली गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story