भारत
लोकसभा चुनाव की निगरानी में शामिल होंगी केंद्रीय एजेंसियां: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त
jantaserishta.com
5 March 2024 3:42 PM IST

x
लोकसभा चुनाव की निगरानी में शामिल होंगी केंद्रीय एजेंसियां: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त
कोलकाता: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आयोग लोकसभा चुनाव की निगरानी के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भी शामिल करेगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि निगरानी के लिए अलग से एक पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें सभी केंद्रीय एजेंसियों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा, ''सी-विजिल : नागरिक सतर्क रहें' नाम से एक मोबाइल एप लॉन्च किया जाएगा। इस एप्लिकेशन के जरिए कोई भी व्यक्ति चाहे तो अपने क्षेत्र में होने वाली चुनावी अनियमितता या हिंसा के बारे में फौरन जानकारी दे सकेंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग की संपूर्ण पीठ ने पश्चिम बंगाल दौरे में सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक की थी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव में धन और बल के दुरुपयोग के अलावा अधिकारियों द्वारा कोताही बरतने की भी शिकायत मिलती है। आमतौर पर शिकायत में कहा जाता है कि अधिकारी निष्पक्ष ढंग से काम नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "एक राजनीतिक दल को छोड़कर सभी पार्टियों ने अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात करने का निवेदन किया है। एक राजनीतिक दल ने एक ही चरण में पश्चिम बंगाल में चुनाव कराने का आग्रह किया।"
उन्होंने कहा कि राज्य के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के निर्देश दिए गए हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, "मतदान त्योहार के रूप में होना चाहिए। राज्य के सभी प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वो अपने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को इस संदर्भ में संदेश भेजें, ताकि हिंसामुक्त चुनाव संपन्न हो सके।"
उन्होंने कहा कि महिलाओं और दिव्यांगों के लिए अलग से पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इस बीच, सूत्रों ने बताया कि चुनाव में काले धन के उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए निवार्चन आयोग की ओर से कड़े कदम उठाए जाएंगे।
Tagsमुख्य चुनाव आयुक्तराजीव कुमारलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024केंद्रीय एजेंसियांChief Election CommissionerRajeev KumarLok Sabha ElectionsLok Sabha Elections 2024Central Agencies
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





