भारत
केंद्र सरकारी एजेंसियों का राजनीतिक हथियार के रूप में कर रहा उपयोग: येचुरी
jantaserishta.com
10 March 2023 1:28 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की के. कविता के भारत जागृति मंच के तहत चल रही भूख हड़ताल में शामिल हुए कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे सभी विपक्षी दलों से अपील है कि इकट्ठे हों और प्रधानमंत्री के ऊपर दबाव डालें। प्रधानमंत्री ने 9 साल पहले वादा किया था कि वह महिला आरक्षण बिल लागू करेंगे। आज तक महिला आरक्षण बिल लोकसभा में अटका हुआ है लोकसभा में पारित नहीं किया गया। सीताराम येचुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री जीतकर संसद भवन पहुंचे और उन्होंने संसद भवन की सीढ़ियों पर माथा लगाकर प्रणाम किया और कहा यह जनतंत्र का मंदिर है। उस समय उन्होंने कहा था कि सबसे पहले हम महिला आरक्षण बिल को लागू कराने का काम करेंगे, 9 साल पहले उन्होंने यह कहा था। क्यों आप महिला आरक्षण बिल लागू नहीं कर रहे। महिला आरक्षण बिल लागू करवाने के लिए सरकार पर दबाव डालने की जरूरत है कि आप इस बिल को लाइए और पारित कराइए।
येचुरी ने कहा कि हम कई साल से लगातार यह बात कह रहे हैं। सरकार सारी केंद्रीय एजेंसियों को अपने राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। इस प्रकार संविधानिक व्यवस्था का भी हनन हो रहा है। अगर कोई अपराधी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करो, एजेंसी अपना काम करेंगी। लेकिन जिस तरीके से यह लोग उत्पीड़न कर रहे हैं एजेंसियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है। आज तक ईडी ने जिसको भी पूछताछ के लिए बुलाया उसने ईडी के सामने हाजिर होकर जवाब दिया। बीजेपी का यह कहना कि अगर कोई पाक साफ है तो जवाब क्यों नहीं देता तो ईडी के सवालों का सब सामना करते हैं उससे पूछताछ का सहयोग भी करते हैं, लेकिन हमारा कहना है कि सरकारी एजेंसियों का राजनीतिक लोग हथियार बनाकर इस्तेमाल ना करे।
येचुरी ने कहा कि मीडिया को भी यह समझने की जरूरत है कि आज का जो प्रदर्शन हो रहा है वह महिला आरक्षण बिल के समर्थन में हो रहा है ना कि विपक्षी दलों को एक करने के लिए. जो भी लोग यहां आए हैं महिला आरक्षण बिल के समर्थन में आए हैं।
Tagsबीआरएसराजनीतिक हथियारकम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडियासीताराम येचुरीBRSPolitical WeaponCommunist Party of IndiaSitaram Yechury
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





