भारत
कांग्रेस अधिवेशन में अड़ंगा डालने के लिए एजेसियों का डर दिखा रही केंद्र: प्रियंका गांधी
jantaserishta.com
21 Feb 2023 2:41 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने छत्तीसगढ़ में हुई छापेमारी को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अधिवेशन में अड़ंगा डालने के लिए कठपुतली एजेसियों का डर दिखाया जा रहा है। प्रियांका गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री जी के मित्र गौतम अडानी पर शेल कंपनियों के जरिए घपला व अन्य कई गंभीर आरोप लगे। लेकिन क्या आपको कोई भी एजेंसी इसकी जांच करते दिखी?
लेकिन, कांग्रेस अधिवेशन में अड़ंगा डालने व मोदी जी और उनके मित्र के बीच की सांठगांठ पर उठ रही आवाजों पर एजेंसियां लगा दी गई हैं।
उन्होंने कहा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस निडर होकर देश के मुद्दों पर आवाज उठाती रहेगी। कांग्रेस अधिवेशन में हम महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंद आवाज उठाने का संकल्प लेंगे। कठपुतली एजेंसियों का डर दिखाकर आप देश की आवाज को दबा नहीं सकते।
गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला लेवी धनशोधन मामले में जांच के तहत सोमवार को कांग्रेस नेताओं से जुड़े परिसरों सहित छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी रायपुर में 24-26 फरवरी तक कांग्रेस के तीन दिवसीय पूर्ण अधिवेशन से पहले हुई है।
Tagsप्रियंका गांधीकांग्रेस अधिवेशनकेंद्र सरकारकेंद्रीय एजेंसियांप्रियंका गांधी ट्वीटPriyanka GandhiCongress SessionCentral GovernmentCentral AgenciesPriyanka Gandhi Tweet
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





