भारत
केंद्र ने निर्भया फंड से राज्यों को 157.49 करोड़ रुपए जारी किए
jantaserishta.com
21 Dec 2022 2:52 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस थानों में महिला सहायता डेस्क (डब्ल्यूएचडी) की स्थापना के लिए निर्भया निधि योजना के अंतर्गत राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को कुल 157.49 करोड़ रुपए जारी किए हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने राज्यसभा में ये जानकारी साझा की है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि मंत्रालय ने पुलिस थानों में महिला सहायता डेस्क (डब्ल्यूएचडी) की स्थापना के लिए निर्भया निधि योजना के अंतर्गत राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को कुल 157.49 करोड़ रुपए जारी किए हैं।
अजय कुमार मिश्रा ने सांसद निरंजन बिशी और सुजीत कुमार के सवाल पर बताया कि इन स्वीकृत निधियों में राज्य/संघ राज्य क्षेत्रों में स्थापित किए गए नए पुलिस स्टेशन भी शामिल हैं। धन राशि परियोजना के लिए दिशा-निर्देशों के अनुसार जारी की गई हैं।
गृह राज्यमंत्री ने बताया कि पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआर एंड डी) के पास उपलब्ध सूचना के अनुसार देश के 13,101 पुलिस स्टेशनों में महिला सहायता डेस्क स्थापित किए गए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि महिला सुरक्षा डेस्क की स्थापना का कार्य जमीनी स्तर पर आवश्यकता के आकलन पर आधारित हैं और यह एक सतत प्रक्रिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





