भारत

सख्त! केंद्र सरकार ने टीवी चैनलों के लिए जारी की एडवाइजरी, कही ये बात

jantaserishta.com
9 Jan 2023 4:30 PM IST
सख्त! केंद्र सरकार ने टीवी चैनलों के लिए जारी की एडवाइजरी, कही ये बात
x
दर्दनाक तस्वीरें और वीडियो को बिना ब्लर करके दिखाया गया।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार को सभी टेलीविजन चैनलों को सलाह दी कि वे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के खिलाफ हिंसा सहित दुर्घटनाओं, मौतों और हिंसा की ऐसी घटनाओं की रिपोटिर्ंग न करें, जो शालीनता से समझौता करती हो और छोटे बच्चों को प्रभावित करती हो। मंत्रालय द्वारा टेलीविजन चैनलों द्वारा विवेक की कमी के कई मामलों पर ध्यान दिए जाने के बाद यह एडवाइजरी जारी की गई है।
मंत्रालय ने क्रिकेटर ऋषभ पंत से जुड़ी दुर्घटना का हवाला दिया, जिसमें मंत्रालय ने कहा, दुर्घटना में घायल क्रिकेटर की दर्दनाक तस्वीरें और वीडियो को बिना ब्लर करके दिखाया गया।
मंत्रालय ने कहा, टीवी चैनलों ने व्यक्तियों के शव और तस्वीरें, आसपास खून के छींटे घायल व्यक्तियों के वीडियो, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित लोगों को नजदीक से बेरहमी से पीटते हुए, लगातार रोते हुए दिखाया है। कई मिनटों तक बार-बार दिखाई जाती हैं, जिससे यह और भी भयानक हो जाता है।
बयान में आगे कहा गया, इस तरह की घटनाओं की रिपोटिर्ंग का तरीका दर्शकों के लिए अरुचिकर और परेशान करने वाला होता है।
एडवाइजरी में आगे कहा गया,टीवी, आमतौर पर घरों में परिवारों द्वारा देखे जाने वाला एक प्लेटफॉर्म है, जिसमें सभी समूहों के लोग वृद्ध, मध्यम आयु वर्ग, छोटे बच्चे आदि शामिल है। विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के साथ, प्रसारकों के बीच जिम्मेदारी और अनुशासन की निश्चित भावना रखें, जो प्रोग्राम कोड और विज्ञापन कोड में निहित हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story