भारत
केंद्र ने मनरेगा के तहत श्रमिकों की मजदूरी दरों में की बढ़ोतरी
jantaserishta.com
28 March 2024 2:28 PM IST

x
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों की मजदूरी दरों में 3-10 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी।
इस बढ़ोतरी के साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए देश भर में औसत मनरेगा मजदूरी 2023-24 के 261 रुपये के मुकाबले बढ़कर 289 रुपये हो जाएगी। मजदूरी दरों में वृद्धि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए तीन प्रतिशत से लेकर गोवा के लिए 10.56 प्रतिशत और कर्नाटक के लिए 10.4 प्रतिशत तक है। आंध्र प्रदेश में 10.29 प्रतिशत, तेलंगाना में 10.29 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ में 9.95 प्रतिशत की वृद्धि है।
लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण चुनाव आयोग से अनुमति के बाद ग्रामीण विकास मंत्रालय ने संशोधित मजदूरी दरों की घोषणा की। हरियाणा में श्रमिकों को देश में सबसे ज्यादा 374 रुपये प्रतिदिन मजदूरी मिलेगी। सबसे कम अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के लिए 234 रुपये प्रतिदिन तय की गई है। केंद्र ने 2024-25 के केंद्रीय बजट में मनरेगा के लिए 86 हजार करोड़ रुपये आवंटित किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





