भारत

केंद्र ने अब तक 54 आतंकवादी और 44 आतंकी संगठनों को किया है बैन: गृह मंत्रालय

jantaserishta.com
15 March 2023 3:03 PM IST
केंद्र ने अब तक 54 आतंकवादी और 44 आतंकी संगठनों को किया है बैन: गृह मंत्रालय
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केन्द्र सरकार ने फरवरी 2023 तक यूएपीए की चौथी अनुसूची और प्रथम अनुसूची के अंतर्गत 54 आतंकवादियों और 44 आतंकवादी संगठनों को सूचीबद्ध कर बैन किया है। वहीं इस साल 2023 में अब तक 4 आतंकी संगठन बैन किए जा चुके हैं। राज्यसभा में गृह मंत्रालय की तरफ से बुधवार को ये जानकारी दी गई। राज्यसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि विधिविरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (यूएपीए) के तहत वर्ष 2023 में अब तक चार संगठनों को आतंकवादी संगठनों के रूप में अधिसूचित किया गया है और उनके नामों को उक्त अधिनियम की प्रथम सूची में जोड़ा गया है। ये संगठन आतंकवाद में संलिप्त रहे हैं तथा इन्होंने भारत में आतंकवाद के विभिन्न कृत्यों को अंजाम दिया है और उनमें भाग लिया है।
गृह राज्यमंत्री ने बताया कि इस साल 2023 में बैन किए गए 4 आतंकी संगठनों में पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ), जम्मू और कश्मीर गजनवी फोर्स (जेकेजीएफ), खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) और द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) शामिल हैं।
गृह मंत्रालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा फरवरी, 2023 तक यूएपीए की चौथी अनुसूची और प्रथम अनुसूची के अंतर्गत क्रमश: 54 आतंकवादियों और 44 आतंकवादी संगठनों को सूचीबद्ध किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story