भारत

केंद्र ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा जेड प्लस की

jantaserishta.com
14 Oct 2022 12:19 PM IST
केंद्र ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा जेड प्लस की
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह मंत्रालय ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा को और बढ़ा दिया है। अब उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी। इसके पहले मुख्यमंत्री को जेड कैटेगरी की सुरक्षा केंद्र की तरफ से दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा को उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में जेड-श्रेणी के सीआरपीएफ सुरक्षा कवर से बढ़ाकर अखिल भारतीय आधार पर जेड प्लस श्रेणी के सीआरपीएफ सुरक्षा कवर में अपग्रेड किया गया है। अब उन्हें ये सुरक्षा भारत में कहीं भी आने जाने पर मिलेगी।
सूत्रों के मुताबिक हाल ही में खुफिया एजेंसी आईबी ने हेमंत बिस्वा सरमा पर खतरे को देखते हुए गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी थी। इसी के बाद उनकी सुरक्षा को अपग्रेड करने का फैसला लिया गया है। बता दें कि जेड प्लस कैटेगरी में 58 कमांडो तैनात किए जाते हैं।
गौरतलब है कि पिछले महीने ही हेमंत बिस्वा सरमा की हैदराबाद में हो रही एक रैली में बड़ी सुरक्षा में चूक देखी गई थी, जब एक कार्यकर्ता मंच पर उनके पास तक पहुंच गया था। वहीं हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा असम में मदरसों के लिए की गई कार्रवाई के बाद भी गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा की समीक्षा की है। इन्ही सब वजहों को देखते हुए अब उन्हें जेड प्लस कैटेगरी का सीआरपीएफ कवर प्रदान किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story