भारत
देशवासियों को बड़ी सौगत: पीएम मुद्रा योजना में लिमिट दोगुना, अब मिलेगा 20 लाख रुपये तक का लोन
jantaserishta.com
26 Oct 2024 8:56 AM IST

x
नई दिल्ली: केंद्र सरकार की ओर से दीपावली से पहले देशवासियों को बड़ी सौगत दी गई है। सरकार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत दिए जाने वाले लोन की सीमा को बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। अब इस योजना में व्यापार करने के लिए 20 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। पहले यह लिमिट 10 लाख थी।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से आम बजट 2024-25 में पीएम मुद्रा योजना में दिए जाने वाले लोन की सीमा को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने का ऐलान किया गया था। सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस योजना में अब एक नई कैटेगरी 'तरुण प्लस' को जोड़ा गया है, जिसमें छोटे व्यापारी 20 लाख रुपये तक के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इससे पहले इस योजना में तीन कैटेगरी थी, जिसमें शिशु के तहत 50,000 रुपये तक, किशोर में 5 लाख रुपये तक और तरुण में 10 लाख रुपये का लोन दिया जाता है। इस कदम के जरिए सरकार की कोशिश छोटे व्यापारियों को बढ़ावा देना है, जिससे कि वे आसानी से कारोबार के लिए लोन ले सकें। इससे नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और लोगों को अपना कारोबार खोलने का अवसर भी मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
ऐसे लोग जो कारोबार शुरू करना चाहते हैं या फिर अपने छोटे कारोबार को बढ़ाना चाहते हैं। उन लोगों के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एक अच्छा विकल्प है। मुद्रा लोन की खास बात यह है कि इस पर ब्याज दरें काफी कम होती हैं और लोन की लिए आपको किसी गारंटर की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि सरकार यहां पर गारंटर होती है। आप अपने किसी नदजीकी बैंक शाखा या फिर ऑनलाइन माध्यम से पीएम मुद्रा लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Tagsकेंद्र सरकारपीएम मुद्रा योजनापीएम मुद्रा योजना लिमिटCentral GovernmentPM Mudra YojanaPM Mudra Yojana Limit
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





