भारत

केंद्र ने भारती दास को लेखा महानियंत्रक (सीजीए) नियुक्त किया

jantaserishta.com
18 Oct 2022 7:00 PM IST
केंद्र ने भारती दास को लेखा महानियंत्रक (सीजीए) नियुक्त किया
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्र सरकार ने भारती दास को वित्त मंत्रालय में लेखा महानियंत्रक (सीजीए) नियुक्त किया है। भारती दास 1988 बैच की भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईसीएएस) अधिकारी हैं। वह 27वीं महालेखा नियंत्रक होंगी।
भारती दास को वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में लेखा महानियंत्रक (सीजीए) के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने नागरिक उड्डयन, वित्त, स्वास्थ्य, विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, सीबीडीटी आदि जैसे केंद्रीय मंत्रालयों में विभिन्न स्तरों पर महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
लेखा महानियंत्रक भारत सरकार का प्रधान लेखा सलाहकार होता है और यह तकनीकी रूप से सु²ढ़ प्रबंधन लेखा प्रणाली की स्थापना करने और उसके रख-रखाव के लिए उत्तरदायी है। महालेखा नियंत्रक प्रत्येक महीने वित्त मंत्रालय के व्यय, राजस्व, उधार और घाटे का समीक्षात्मक विश्लेषण तैयार करता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story