भारत

फिल्म OMG-2 पर सेंसर बोर्ड ने लगाई रोक, ये वजह आई सामने

Shantanu Roy
12 July 2023 3:21 PM GMT
फिल्म OMG-2 पर सेंसर बोर्ड ने लगाई रोक, ये वजह आई सामने
x
बड़ी खबर
नई दिल्ली। सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की आने वाली फिल्म OMG 2 पर रोक लगा दी है। सेंसर बोर्ड ने रिव्यु कमेटी के पास भेजी फिल्म। अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की आने वाली फिल्म OMG 2 का टीजर सावन के महीने में 11 जुलाई को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म से अक्षय कुमार के लुक ने पहले ही सनसनी मचा दी है। फिल्म में अक्षय भगवान शिव के रोल में नजर आएंगे, यह 2012 की फिल्म OMG- Oh My God का सीक्वल है।
OMG-2 में भी आस्तिक और नास्तिक के बीच का मतभेद देखने को मिलेगा। टीजर में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी का पावरफुल अंदाज देखने को मिल रहा है। टीजर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी की आवाज से होती है। पंकज कहते है ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है। पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता है। फिर चाहे वो नास्तिक कांजी लाल मेहता हो या फिर आस्तिक कांति शरण मुदग्ल, और तकलीफ में लगाई गई पुकार हमेशा उसे अपने बंदों तक खींच ही लाती है। रख विश्वास तू है शिव का दास इसके बाद टीजर में अक्षय कुमार की दमदार एंट्री होती है जो नदी से निकलते हुए दिखाई देते हैं। टीजर में अक्षय की भगवान भोलननाथ की तरह जटाएं नजर आ रही हैं। इसके बाद अक्षय की आवाज सुनाई देती है रख विश्वास तू है शिव का दास। ओवरऑल टीजर काफी पावरफुल लग रहा है। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी काफी सॉलिड लग रहे हैं।
टीजर देकर उम्मीद है कि ये फिल्म ओएमजी की तरह ही सक्सेसफुल रहेगी। अक्षय ने टीजर वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'रख विश्वास'। उन्होंने बताया की यह फिल्म 11 अगस्त,2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। OMG 2 के राइटर-डायरेक्टर अमित राय हैं। श्रीराम का रोल निभाएंगे अरुण गोविल
बता दें, OMG 2 में अरुण गोविल भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जिन्होंने रामानंद सागर की रामायण में भी भगवान राम की भूमिका निभाई थी। खास बात ये है की OMG 2 11 अगस्त को सनी देओल की फिल्म गदर 2 के साथ टकराएगी।
Tagsफिल्म OMG-2OMG-2 पर लगी रोकसेंसर बोर्ड ने लगाई रोकफिल्म पर लगी रोकफिल्म OMG-2 पर रोकसेंसर बोर्ड की बड़ी कार्रवाईFilm OMG-2OMG-2 bannedCensor Board bannedFilm bannedFilm OMG-2 bannedनई दिल्ली न्यूज हिंदीनई दिल्ली न्यूजनई दिल्ली की खबरनई दिल्ली लेटेस्ट न्यूजनई दिल्ली क्राइमनई दिल्ली न्यूज अपडेटनई दिल्ली हिंदी न्यूज टुडेनई दिल्ली हिंदीन्यूज हिंदी नई दिल्लीन्यूज नई दिल्लीनई दिल्ली हिंदी खबरनई दिल्ली समाचार लाइवnew delhi news hindinew delhi newsnew delhi ki khabarnew delhi latest newsnew delhi crimenew delhi news updatenew delhi hindi news todaynew delhi hindinews hindi new delhinews new delhinew delhi hindi newsnew delhi news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story