भारत

चार माह के भीतर सीमेंट के दाम दूसरी बार बढ़े, जानें नए दाम

jantaserishta.com
20 April 2022 7:38 AM IST
चार माह के भीतर सीमेंट के दाम दूसरी बार बढ़े, जानें नए दाम
x
पढ़े पूरी खबर

हिमाचल प्रदेश में चार माह के भीतर सीमेंट के दाम दूसरी बार बढ़ गए। सीमेंट कंपनियों ने अब मंगलवार को प्रदेश भर में सीमेंट के रेट 25 से 30 रुपये रुपये प्रति बैग बढ़ा दिए हैं। 25 से 30 रुपये वृद्धि के बाद बाजार में परचून विक्रेताओं के पास 455 से 460 रुपये प्रति बैग पहुंच रहा है। इस दाम पर परचून विक्रेताओं का लाभ अतिरिक्त रहेगा। निचले हिमाचल में पूर्व में सीमेंट के दाम 435 रुपये प्रति बैग, जबकि ऊपरी हिमाचल में 440 रुपये प्रति बैग था।

एसीसी और अंबुजा समेत अन्य सीमेंट कंपनियों ने इसी साल जनवरी में भी प्रति बैग दाम में 10 रुपये की वृद्धि की थी। अगर बात अक्तूबर 2017 की करें तो उस समय हिमाचल प्रदेश में सीमेंट का दाम 350 रुपये प्रति बैग था। तब से लेकर अब तक 105 रुपये से 110 रुपये तक दाम बढ़ चुके हैं। अब निचले हिमाचल में करीब 455 और ऊपरी हिमाचल में 460 रुपये तक सीमेंट का बैग मिलेगा। एसीसी सीमेंट के अधिकारियों अमिताभ सिंह और सुनील चंदेल ने कहा कि कोयला और डीजल के दाम में वृद्धि के कारण सीमेंट के दाम बढ़े हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story