
x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में आनंद विभाग की ओर से गांव-गांव में उत्सव होंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आईएएस समिट के सांस्कृतिक कार्यक्रम संबोधित करते हुए कहा कि, साढ़े आठ करोड़ जनता की खुशहाली बढ़ाना हमारा उद्देश्य है। इसके लिए हमने प्रदेश में आनंद विभाग खोला गया है। आनंद विभाग की ओर से प्रदेश के गांव-गांव में आनंद उत्सव होंगे। टीम मध्यप्रदेश जनता की खुशहाली के लिए दिन-रात काम करने में लगी हुई है। मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान और आईएएस अधिकारियों के परिजन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तनाव कम होता है। उन्होंने कहा कि आईएएस अधिकारी लगातार काम करते हैं। उनके जीवन में एसे क्षण आने से तनाव कम होता है और काम करने की क्षमता बढ़ती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि काम की व्यस्तता में भी अपने बच्चों का जरूर ध्यान रखें। उन्हें बेहतर संस्कार और समय देना माता-पिता का कर्तव्य है। काम की व्यस्तता में बच्चे तन्हा न रहें।
आईएएस समिट के दूसरे दिन आईएएस महिला अधिकारियों और उनके परिजन द्वारा फैशन शो में रैंप पर वॉक किया गया। महिला अधिकारियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





