भारत

IPL 2026 फाइनल में RCB की जीत के बाद अहमदाबाद में जश्न, फैंस में खुशी की लहर

SHIDDHANT
1 Jun 2026 12:03 AM IST
IPL 2026 फाइनल में RCB की जीत के बाद अहमदाबाद में जश्न, फैंस में खुशी की लहर
x
Gujrat गुजरात: आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर देर रात तक जश्न का माहौल देखने को मिला। जीत के बाद स्टेडियम परिसर और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में प्रशंसक इकट्ठा हुए और टीम के समर्थन में नारे लगाए।




Royal Challengers Bengaluru की जीत के बाद फैंस ने जमकर खुशी मनाई और टीम के खिलाड़ियों की तारीफ की। कई प्रशंसकों ने विराट कोहली के प्रदर्शन को निर्णायक बताया और कहा कि उनकी आखिरी छक्के वाली पारी ने मैच का रुख बदल दिया।
एक प्रशंसक ने कहा कि वह कर्नाटक से सिर्फ मैच देखने अहमदाबाद आया था और टीम की जीत से बेहद खुश है। उसने “ई साला कप नम्दू” के नारे के साथ अपनी खुशी जाहिर की। एक अन्य फैन ने भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि RCB की जीत देखने की खुशी किसी भी बड़े मौके से ज्यादा है, यहां तक कि शादी की खुशी से भी अधिक।
स्टेडियम के बाहर लोग झंडे, पोस्टर और टीम के रंगों में रंगे कपड़ों के साथ नजर आए। जीत के बाद देर रात तक ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी का माहौल बना रहा। इस ऐतिहासिक जीत ने RCB के प्रशंसकों के लंबे इंतजार को खत्म कर दिया, और टीम लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनी। इस जीत के बाद देशभर में RCB फैंस के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
Next Story