जुड़वां बेटियां होने पर जश्न: मां को ढोल-नगाड़ों के साथ रथ से घर लाए, किसान ने 2KM लंबा जुलूस निकाला

धार: मध्य प्रदेश के धार में जुड़वां बेटियों के जन्म पर खुशी और उत्साह की ऐसी तस्वीरें सामने आई है. जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. धार के कोणदा गांव में एक किसान ने बेटियों के जन्म पर न केवल जश्न मनाया. बल्कि परिवार के लोगों ने गांव में जुलूस भी निकाला. इस दौरान दोनों बच्चियों और मां को बग्गी में बैठाया गया और परिवार के लोग बग्गी के सामने झूमते नाचते रहे. जैसे-जैसे जुलूस आगे बढ़ता गया वैसे-वैसे लोग इस में शामिल होकर बच्चियों को आशीर्वाद देते रहे. सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





