पाकिस्तान की जीत का जश्न: बीजेपी के गृहमंत्री बोले- संभल के रहना अपने घर में छुपे हुए गद्दारों से, शिवसेना नेता ने शेयर किया ये वीडियो

India-Pak Match: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से भारत में कुछ जगहों पर जश्न मनाने का मामला सामना आया है. कुछ जगहों पर पटाखे फोड़े गए, हिंदुस्तान विरोधी नारे लगाए गए और कश्मीरी छात्रों पर हमला भी किया गया. इस मामले पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज और शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान आया है.
पाकिस्तान के क्रिकेट मैच जीतने पर भारत में पटाखे फोड़ने वालों का डीएनए भारतीय नहीं हो सकता । संभल के रहना अपने घर में छुपे हुए गद्दारों से ।
— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) October 26, 2021
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कश्मीर में रहते हुए पाकिस्तानी टीम की टी20 में जीत का और हिंदुस्तान की हार का इस तरह जश्न मनाया जाय और हिंदुस्तान विरोधी नारे लगाये जाएं तो यह निश्चित ही चिंता का विषय है। केंद्र सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) October 26, 2021
जय हिंद!! वंदेमातरम! pic.twitter.com/EIsYBbZvu1
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





