भारत

बगीचे में रंगरेलियां मनाना पड़ा महंगा, कपल का हुआ ये हश्र

jantaserishta.com
21 Aug 2024 4:48 PM IST
बगीचे में रंगरेलियां मनाना पड़ा महंगा, कपल का हुआ ये हश्र
x

सांकेतिक तस्वीर

कमरे में बंद कर दिया.
देवरिया: यूपी के देवरिया में बगीचे में रंगरेलियां बनाना प्रेमी युगल को महंगा पड़ गया। ग्रामीणों को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने पहले तो दोनों की जमकर पिटाई की, फिर प्रेमी को एक कमरे में बंद कर दिया। वहीं, सूचना मिलने पर लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंचे और प्रेमी से निकाह कराने का दबाव बनाने लगे।
ये घटना तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। एक युवती का पड़ोस के रहने वाले एक युवक के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह चोरी-छिपे अक्सर मिला करते थे। मंगलवार की रात युवती ने अपने प्रेमी को गांव के दक्षिण तरफ स्थित बगीचे में मिलने बुलाया। तभी इस बात की भनक गांव के कुछ युवकों को लग गई। वह लड़की के पीछे लग गए और दोनों को रंगरेलिया मनाने रंगे हाथों पकड़ लिया।
ग्रामीणों ने पहले दोनों की जमकर पिटाई की। फिर प्रेमी को एक कमरे में बंद कर दिया। उधर, सूचना मिलने पर युवक और युवती के परिजन भी मौके पर पहुंचे। लड़की के घरवाले युवक से निकाह कराने की जिद करने लगे और इसके बाद ही युवक को छोड़ने की बात कहने लगे। लेकिन युवक के परिजन निकाह के लिए नहीं माने। जानकारी के मुताबिक युवक को देर तक बंधक बनाए रखा गया। वहीं, इस मामले में थाना प्रभारी मृत्युजंय राय ने बताया कि उन्हें ऐसा मामला संज्ञान में नहीं आया है। फिलहाल पता कराया जा रहा है।
इससे पहले शु्क्रवार रात सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से आधी रात मिलने प्रेमी पहुंच गया। जब इस बात की आस-पास के लोगों को भनक लगी तो उन्होंने युवक को पकड़तकर उसकी पिटाई कर दी। बाद में हाथ, पैर को रस्सी से बांधकर डंडे से पीटा। वहीं, किसी ने युवक की पिटाई की फोट सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मुक्त कराया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story