भारत

AICC दफ्तर में CEC की बैठक शुरू

Nilmani Pal
5 April 2023 11:55 AM GMT
AICC दफ्तर में CEC की बैठक शुरू
x

दिल्ली। आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के संबंध में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक दिल्ली में AICC कार्यालय में चल रही है।

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए कांग्रेस ने अब तक 124 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। बाकी बची 100 सीटों के लिए कर्नाटक में पार्टी के अध्यक्ष डी शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सीनियर लीडर्स से चर्चा की।

वहीं बैठक से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि कमेटी सबकी सहमति से फैसला लेगी। ऐसे उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा जो जीत सकते हैं या कम से कम दूसरी पार्टी को टक्कर दे सकते हैं।



Next Story