भारत

Ceasefire: ईरान की धमकी के बाद ट्रंप ने संभाला मोर्चा

SHIDDHANT
2 Jun 2026 12:35 AM IST
Ceasefire: ईरान की धमकी के बाद ट्रंप ने संभाला मोर्चा
x
हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर हमला रोकने की बात स्वीकार की
Lebanon लेबनान: इजरायल की सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान ने अमेरिका के साथ चल रही अप्रत्यक्ष बातचीत रोक दी थी और होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की धमकी दी थी। इसके बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कार्रवाई की पहल करते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की और बेरूत की ओर बढ़ रही इजरायली सेना को वापस बुलवा लिया।
ट्रंप के नुमाइंदों ने हिज्बुल्लाह से भी बातचीत की, जिसमें हिज्बुल्लाह ने माना कि अब न वह इजरायल पर हमला करेगा और न ही इजरायल उस पर। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी फिलहाल रुकने की उम्मीद जताई जा रही है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत अभी जारी है। उन्होंने NBC और CNBC से बातचीत में बताया कि ईरान के होर्मुज बंद करने से तेल की कीमतों की चिंता नहीं है और बातचीत के कई दौर के बाद अब चुप रहना ही सबसे बेहतर होगा।
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव मुख्य रूप से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर है। लेबनान में इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच चल रही लड़ाई के कारण यह तनाव और जटिल हो गया था। ट्रंप के हस्तक्षेप से फिलहाल एक बड़ा संकट टल गया है, लेकिन स्थायी शांति का रास्ता अभी लंबा है।
Next Story