भारत

भारत-पाक में सीजफायर की घोषणा, लोगों ने कहा- अब शांति है

jantaserishta.com
11 May 2025 11:27 AM IST
भारत-पाक में सीजफायर की घोषणा, लोगों ने कहा- अब शांति है
x
उधमपुर/पठानकोट: भारत-पाकिस्तान के बीच 10 मई की शाम सीजफायर का ऐलान हुआ। सरहदी इलाकों में रह रहे लोगों की अगली सुबह धमाकों की गूंज के बीच नहीं हुई। रविवार को उधमपुर और पठानकोट के लोगों से न्यूज़ एजेंसी ने बातचीत की। जिन्होंने कहा कि अब शांति कायम है।
पठानकोट में रहने वाले किशन कुमार ने कहा कि भारत-पाक के बीच 10 मई की शाम को सीजफायर होने के बाद पाकिस्तान ने रात को फिर से गोलीबारी और ड्रोन दागे। हमारी सेना ने हवा में सारे ड्रोन को तबाह कर दिया और गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। आज स्थिति सामान्य है। लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। बीते तीन दिनों तक ब्लैकआउट रहा। शाम के बाद सभी को घर पर रहने के निर्देश जिला प्रशासन की ओर से दिए गए थे। हम अपनी सेना और सरकार के साथ हैं, आगे जो भी कदम उठाए जाएंगे, हम उनके साथ रहेंगे।
सुशील कुमार ने बताया कि बीते तीन दिन काफी मुश्किल भरे रहे हैं। शाम होते ही बिजली काट दी जाती थी। आज काफी शांति है। सीजफायर के बाद पाकिस्तानी सेना ने फिर से नापाक हरकत की। लेकिन हमारी सेना लगातार पाकिस्तान के ड्रोन को नष्ट करने में सफल रही। गुलशन ने बताया कि भारत-पाक तनाव के बीच काम काफी प्रभावित हुआ है। आज सुबह थोड़ी राहत जरूर है। लेकिन, बीते तीन दिनों में रात भर धमाकों की आवाज में हम लोग काफी दहशत में थे। हालांकि, हम अपनी सेना का धन्यवाद करना चाहते हैं, जो हमारी सुरक्षा के लिए लगातार पाकिस्तानी सेना को जवाब दे रही है।
उधमपुर के एक स्थानीय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए खुशखबरी यह है कि भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर किया। भारत अमन-चैन और शांति चाहता है। रविवार को सब शांत है। भारतीय सेना के पराक्रम से यह संभव हुआ है। हम शांति प्रिय देश हैं, लेकिन पाकिस्तान कोई नापाक हरकत करेगा तो उसे हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब देगी। मैं चाहता हूं कि सभी संयम बनाए रखें, हमारी सेना हमारी सुरक्षा में तैनात है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story