भारत

सीडीएस जनरल बिपिन रावत को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, दोनों बेटियों ने राष्ट्रपति से लिया पुरस्कार

jantaserishta.com
21 March 2022 5:59 PM IST
सीडीएस जनरल बिपिन रावत को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, दोनों बेटियों ने राष्ट्रपति से लिया पुरस्कार
x

नई दिल्ली: इस साल के पद्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण (Padma Bhushan) सम्मान से नवाजा गया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा. गुलाम नबी आजाद को यह सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र के लिए दिया गया है.

पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत, पूर्व बीजेपी नेता कल्याण सिंह और गीताप्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया है. कला के क्षेत्र में प्रभा अत्रे को भी पद्मविभूषण दिया गया है.
पिछले साल हेलीकॉप्टर क्रैश में इस देश को अलविदा कहने वाले दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.
इस अवार्ड को लेने के लिए बिपिन रावत की दोनों बेटियां कृतिका और तारिणी उपस्थित रहीं जिन्होंने राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार दिया गया.




पैरालंपिंक्स में भारत की ओर से भाला फेंक प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने वाले देवेंद्र झाझरिया (Devendra Jhajharia ) को भी पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के एमडी साइरस पूनावाला को भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया. साइरस पूनावाला को पद्म भूषण पुरस्कार व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए दिया गया है. बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोविशील्ड वैक्सीन का निर्माण किया है.
इससे पहले सरकार कला क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए महाराष्ट्र की प्रभा अत्रे, साहित्य और शिक्षा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए उत्तर प्रदेश के राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) और कल्याण सिंह (मरणोपरांत) को लोक कार्य के लिए पद्म विभूषण देना का ऐलान किया है.







jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story